न्यूयॉर्क : ईरान ने चेताया है कि अगर अमेरिका 2015 में हुए परमाणु समझौते से बाहर निकलता है तो वह परमाणु संवर्धन कार्यक्रम दोबारा तेजी से शुरू करेगा। ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जावेद जरीफ ने कहा है कि अमेरिका के करार तोड़ने की स्थिति में वह प्रतिक्रिया स्वरूप आगे और भी “ सख्त रवैया ’’ अपनाने पर विचार कर रहे हैं।
जरीफ ने न्यूयॉर्क में संवाददाताओं को बताया कि ईरान परमाणु बम बनाने के बारे में नही सोच रहा है लेकिन अमेरिका के पीछे हटने की स्थिति के जवाब के रूप में ईरान संवर्धित यूरेनियम का उत्पादन फिर से शुरू कर देगा, जो परमाणु बम बनाने का मुख्य घटक है। जरीफ ने कहा , “अमेरिका ने कभी सोचा नहीं होगा कि ईरान परमाणु बम बनाएगा , लेकिन अब हम अपने परमाणु संवर्धन कार्यक्रम में तेजी लाएंगे।’’
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2015 में हुए समझौते को “ हल ” करने के लिए यूरोप के देशों के लिए 12 मई की समय सीमा तय की थी। यह समझौता ईरान पर लगे आर्थिक प्रतिबंधों से राहत देने के बदले में उसके परमाणु कार्यक्रम पर रोक लगाने की बात करता है।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



