ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने कहा कि उनकी संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक से इतर न्यूयॉर्क में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन से मिलने की कोई योजना नहीं है। रईसी ने सोमवार को न्यूयॉर्क के लिए रवाना होने से पहले तेहरान हवाई अड्डे पर पत्रकारों से कहा, ‘‘ अमेरिकी नेताओं से मिलने या बातचीत करने की कोई योजना नहीं है। हमारी उनसे मिलने की कोई योजना नहीं है।’’

ईरान के राष्ट्रपति संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूनएनजीए) को इस सप्ताह संबोधित भी करेंगे। वह धर्मों पर महासभा और यूनेस्को की बैठक दोनों को संबोधित करेंगे।उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में अपनी उपस्थिति को दुनिया को उस कथित ‘‘दुर्भावना’’ के बारे में बताने का एक अवसर बताया, जिसे अनिर्दिष्ट राष्ट्र व विश्व शक्तियां ईरान के खिलाफ फैला रही हैं। हालांकि उन्होंने इस संबंध में कोई विस्तृत टिप्पणी नहीं की। राष्ट्रपति रईसी विदेश मंत्री होसैन अमीर अब्दुल्लाहियन और परमाणु समझौते पर वार्ताकार अली बघेरी कानी के साथ न्यूयॉर्क रवाना हुए।ईरान और अन्य विश्व शक्तियों के बीच 2015 परमाणु समझौते पर बातचीत लंबे समय से बाधित है।


Download Android App
Download iOS App

