मोसुल : इराकी सुरक्षा बलों का मानना है कि जल्द ही मोसुल पर पूर्ण नियंत्रण कर लिया जाएगा क्योंकि यहां से इस्लामिक स्टेट (आईएस) के पांव लगभग उखड़ चुके हैं। रक्षा सूत्रों ने बताया कि बीस से अधिक सैनिक टिगरिस नदी के किनारे मोसुल पर जीत की औपचारिक घोषणा के बिना ही जश्न मना रहे हैं। कुछ सैनिक नृत्य कर रहे हैं और हवा में गोलियां चला रहे हैं।
शहर के बाहर शिविर में रह रहे एक व्यापारी मोहम्मद हाजी अहमद ने कहा कि अगर शहर में कोई पुनर्निर्माण नहीं होता है और लोग अपने घर वापस नहीं जाते हैं तो मुक्ति का कोई मतलब नहीं होगा। आईएस मोसुल में अब हार के कगार पर खड़ा है। यह स्थान कभी इस आतंकवादी संगठन का गढ़ हुआ करता था। सेना के एक अधिकारी का कहना है कि जल्द ही मोसुल से आतंकवादियों को पूरी तरह बाहर कर दिया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



