बगदाद : इराकी शिया अर्धसैनिक बलों ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कल आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) से हवाई अड्डा कब्जा लिया और पश्चमी भूभाग पर एक रणनीतिक बढ़त हासिल कर ली। जबकि नियमित इराकी सुरक्षा बल मोसुल के भीतर शहरी इलाकों में युद्ध में व्यस्त हैं, अर्धसैनिक बलों ने इस हवाई अड्डे पर कब्जा जमाने के साथ ही दक्षिण-पश्चिम में कम आबादी वाले इलाके में आईएस के खिलाफ बढ़त बना ली है।
पिछले सप्ताह अर्धसैनिक बल ने मोसुल से 95 किमी पश्चिम में कुरवान जिले पर फिर से कब्जे के लिये अभियान चलाया था और अब सीरियाई सीमा के करीब 65 किमी पूर्व में साहल सिन्जर हवाई अड्डा पर उसने कब्जा जमा लिया है। शक्तिशाली बद्र संगठन के करीम अल-नूरी ने कहा, ” पुनर्वास के बाद हवाई अड्डा हाशिद सैनिकों, इराकी हेलीकॉप्टर सेनानियों और हथियारों के परिवहन के लिए एक महत्वपूर्ण स्थल होगा और इस पर नियंत्रण से सीरिया से लगे खुले जंगल में आतंकवादियों का पीछा करने में मदद मिलेगी।”
(रायटर)


Download Android App
Download iOS App



