इजराइल ने आयात के वास्ते फलस्तीन क्षेत्र के लिए मुख्य वाणिज्यिक मार्ग को खोलने समेत गाजा पट्टी की अपनी नाकेबंदी में ढील देते हुए बुधवार को विभिन्न कदमों को मंजूरी दी। इस घोषणा से एक दिन पहले इजराइली अधिकारियों ने मई में संघर्ष के दौरान गाजा पट्टी में क्षतिग्रस्त हुए भवनों के पुनर्निर्माण के वास्ते जरूरी सामग्री के आयात की अनुमति दी थी।
हाल के हफ्तों में दोनों पक्षों में तनाव बहुत बढ़ गया क्योंकि हमास सदस्यों ने इजराइल में दहनशील गुब्बारे छोड़े जिससे सीमा के उस पार कई स्थानों पर जंगलों में आग लग गयी। उन्होंने इस्राइल के साथ लगी सीमा की दीवार के पास कभी कभी हिंसक प्रदर्शन भी किया।
फलस्तीन के असैन्य विषयों से जुड़े इजराइली सुरक्षा निकाय कोगैट ने एक बयान में कहा कि सरकार ने गाजा पट्टी के मात्स्यिकी क्षेत्र में विस्तार, करेम शालोम मार्ग को खोलने, क्षेत्र में जलापूर्ति बढ़ाने, इजराइल आने वाले गाजा व्यापारियों की संख्या बढ़ाने को मंजूरी दी है।
उसने कहा कि ये कदम ‘ लंबे समय तक इस क्षेत्र में सुरक्षा स्थायित्व को निरंतर बनाये रखने की शर्त’ पर उठाये गये हैं। इजराइल और मिस्र ने 2007 में गाजापट्टी की नाकेबंदी कर दी थी। उससे पहले हमास ने फलस्तीनी चुनाव जीतकर क्षेत्र का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया था।


Download Android App
Download iOS App



