गाज़ा में इजरायल और हमास के बीच जारी जंग के बीच दो प्रमुख देशों के पूर्व प्रधानमंत्री इजरायल पहुंचे हैं। रविवार (5 नवंबर) सुबह अलग-अलग तेल अवीव पहुंचे। दोनों पूर्व प्रधानमंत्री 7 अक्टूबर को इजराइल के दक्षिणी इलाकों का दौरा करेंगे, जहां हमास आतंकवादियों ने नरसंहार, तबाही और बलात्कार को अंजाम दिया था।
संयुक्त राष्ट्र में इज़राइल के पूर्व राजदूत एम.के.डैनी डैनन ने दोनों वरिष्ठ नेताओं के इज़राइल आगमन की पहल की। इज़राइल हमास के साथ कड़े युद्ध में लगा हुआ है, क्योंकि आतंकवादी संगठन ने 7 अक्टूबर को एक हमले में 1,400 लोगों की हत्या कर दी थी और इज़राइल के सैनिकों, विदेशी नागरिकों, महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों आदि सहित 242 लोगों को हिरासत में ले लिया था। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन समेत कई विदेशी नेता इजराइल पहुंचे हैं और उसके साथ एकजुटता व्यक्त की है। ऐसे में अब ब्रिटेन के पूर्व पीएम बोरिस जॉनसन और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व PM स्कॉट मॉरिसन का इजरायल दौरा कई ,मायनों में काफी अहम माना रहा है।


Download Android App
Download iOS App




