इजराइल और फिलिस्तीन के बीच खूनी संघर्ष को बंद करने के ऐलान के बाद एक बार फिर से बुधवार को इजरायल ने गाजा पट्टी में हवाई हमले किए है। इजरायली सेना ने कहा है कि हमारे विमानों ने गाजा शहर और दक्षिणी शहर खान यूनिस में हमास के सशस्त्र परिसरों पर हमला किया है।
इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने खुद इसकी पुष्टि की है। आईडीएफ ने ट्वीट कर कहा, ‘‘इजरायल की वायुसेना ने खान यूनुस और गाजा शहर में हमास के ठिकानों पर हवाई हमले किये। आतंकवादियों के शिविर और बैठक स्थलों पर हवाई हमले किये। इन स्थलों से आतंकवादियों गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा था।’’
वहीं मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया कि ये हमला फिलिस्तीनी क्षेत्र से दक्षिणी इजरायल में भेजे गये आग लगाने वाले गुब्बारों के जवाब में किया गया। गौरतलब है कि 11 दिनों तक हिंसक संघर्ष के बाद 21 मई को संघर्षविराम लागू किया गया था। इसके बाद से इजरायल और गाजा के बीच संघर्ष की पहली घटना है।


Download Android App
Download iOS App



