जापान पुलिस ने क्योतो एनिमेशन स्टूडियो अग्निकांड की जांच तेज कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि एक व्यक्ति ने स्टूडियो में आग क्यों लगाई। दरअसल, बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति ने क्योतो एनिमेशन स्टूडियो में ज्वलनशील पदार्थ छिड़क कर आग लगा दी थी, जिसमें 33 लोगों की मौत हो गई और 36 लोग घायल हुए हैं। गवाहों और खबरों के अनुसार उसकी स्टूडियो से पुरानी रंजिश थी।
संसदीय समितियों के गठन के लिए कहने के बावजूद दलों ने नहीं भेजे नाम : नायडू
पुलिस ने कहा है कि तोक्यो का निवासी 41 वर्षीय संदिग्ध स्टूडियो में काम नहीं करता और फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती है। मीडिया में आ रहीं खबरों के अनुसार संदिग्ध ने पुलिस को बताया है कि उसने आग इसलिये लगाई क्योंकि (क्योतो एनिमेशन) ने उपन्यास चुराए थे।


Download Android App
Download iOS App



