जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे अगले सप्ताह सऊदी अरब, ओमान और संयुक्त अरब अमीरात का दौरा करेंगे। अमेरिकी ड्रोन हमले में शुक्रवार को ईरान के शीर्ष जनरल के मारे जाने के बाद अमेरिका-ईरान के बीच तनाव में अभूतपूर्व वृद्धि और क्षेत्र में अस्थिरता बढ़ने की आशंका के बीच आबे इस दौरे पर रवाना होंगे।
प्रधानमंत्री आबे की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रवक्ता ने बताया, ‘‘वह 12 से 15 (जनवरी) तक यात्रा पर रहेंगे।’’ प्रधानमंत्री ने पार्टी कार्यकारिणी के साथ बैठक में इस दौरे की घोषणा की। सरकारी प्रसारक एनएचके के अनुसार, आबे ने कहा, ‘‘मैं पश्चिम एशिया में तनाव को लेकर बहुत चिंतित हूं।’’ उन्होंने कहा कि मैं क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए राजनीतिक प्रयासों से तनाव घटाने में योगदान को लेकर आशान्वित हूं।


Download Android App
Download iOS App



