अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वरिष्ठ सलाहकार और दामाद जेयर्ड कुश्नर के देश की उच्चस्तरीय खुफिया बैठकों में शामिल होने के अधिकार को सीमित कर दिया गया है। सीएनएन के मुताबिक, बीते सप्ताह व्हाइट हाउस के अन्य अधिकारियों के साथ ही कुश्नर की भी अत्यंत खुफिया मामलों में पहुंच सीमित कर दी गई।
गौरतलब है कि चीफ ऑफ स्टाफ जॉन केली ने गोपनीयता प्रणाली में नए बदलाव तय किए हैं, जिसके बाद यह फैसला लिया गया। सर्वाधिक खुफिया और संवेदनशील सूचनाओं तक पहुंच वाले सहयोगियों की पहुंच सीमित कर दी गई है और अब वे ‘अत्यधिक गोपनीय’ के बजाए सिर्फ ‘गोपनीय’ जानकारियों से ही रू-ब-रू हो सकेंगे।
इसके तहत अब ये चुनिंदा अधिकारी कुछ ही सरकारी गोपनीय जानकारियों तक पहुंच बना पाएंगे। इसके साथ ही कुश्नर अब राष्ट्रपति ट्रंप के दैनिक ब्रीफ तक भी पहुंच नहीं बना पाएंगे। गौरतलब है कि राष्ट्रपति की इस दैनिक ब्रीफिंग में अत्यधिक खुफिया जानकारियां होती हैं, जिन्हें रोजाना कमांडर इन चीफ के लिए तैयार किया जाता है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



