अमेरिका में राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बिडेन को सिर्फ छह इलेक्टोरल वोटों की जरूरत है। यह जानकारी फॉक्स न्यूज ने दी है। फॉक्स न्यूज ने अनुमान लगाया है कि मिशिगन राज्य में जीत हासिल करने के बाद बिडेन को राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने के लिए महज छह इलेक्टोरल वोटों की जरूरत है।
फॉक्स न्यूज के अनुसार 99 प्रतिश बैलेट वोटों की गितनी में बिडेन को 49.9 प्रतिशत तथा डोनाल्ड ट्रम्प को 48.6 प्रतिशत मत मिले हैं और बिडेल के राज्यों के 16 इलेक्टोरल वोट मिलने के अनुमान हैं। फॉक्स न्यूज ने बताया है कि अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के लिए बिडेन को महज सिर्फ छह इलेक्टोरल वोटों की जरूरत है। उल्लेखनीय है कि अमेरिका में राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने के लिए 270 इलेक्टोरल वोटों की जरूरत होती है।


Download Android App
Download iOS App


