जो बाइडेन ने जिनपिंग द्वारा द्विपक्षीय बैठक का प्रस्ताव ठुकराने संबंधी मीडिया रिपोर्ट को बताया गलत

Summary :

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि मीडिया में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग द्वारा द्विपक्षीय बैठक का उनका प्रस्ताव ठुकराये जाने के संबंध में आ रही रिपोर्ट पूरी तरह गलत हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि मीडिया में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग द्वारा द्विपक्षीय बैठक का उनका प्रस्ताव ठुकराये जाने के संबंध में आ रही रिपोर्ट पूरी तरह गलत हैं। बाइडेन ने यहां पत्रकारों से कहा कि मीडिया में खबरें आ रही हैं कि जिनपिंग ने पिछले सप्ताह फोन पर बातचीत के दौरान द्विपक्षीय बैठक का उनका (बाइडेन का) प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया, जो पूरी तरह गलत हैं।
इससे पहले समाचारपत्र ‘फाइनेंशियल टाइम्स’ ने टेलीफोन कॉल के संबंध में जानकारी देने वाले कई लोगों के हवाले से बताया था कि बाइडेन अपने चीनी समकक्ष के साथ द्विपक्षीय वार्ता करने के प्रयास में विफल हो गये हैं। अखबार ने बताया कि बिडेन ने जिनपिंग को दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय शिखर वार्ता के आयोजन का प्रस्ताव दिया था, लेकिन चीनी राष्ट्रपति ने उनकी पेशकश ठुकरा दी और कहा कि अमेरिका को बैठक करने की बजाय चीन के साथ जारी तनाव कम करने का प्रयास करना चाहिए।पत्रकारों द्वारा यह पूछे जाने पर कि श्री जिनपिंग ने उनसे मिलने से इनकार कर दिया, इससे क्या वह निराश हैं, बाइडेन ने कहा, ‘‘यह सच नहीं है।’’ 

Desk Team