कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने रविवार को कहा कि उन्होंने सुरक्षा जैकेट पहनकर अपना चुनावी अभियान जारी रखने का निर्णय किया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, उनकी सुरक्षा को पेश खतरे के कारण यह कदम उठाया गया है। यॉर्क में चुनाव प्रचार के दौरान ट्रूडो ने कहा, ‘‘ इससे मेरे प्रचार अभियान पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।’’ ट्रूडो ने शनिवार को बुशर्ट और जैकेट के नीच सुरक्षा कवच पहन रखा था।
होशंगाबाद: कार हादसे में राष्ट्रीय स्तर के 4 हॉकी खिलाड़ियों की मौत, कमलनाथ और शिवराज ने जताया शोक
लोगों के सुरक्षा संबंधी खतरों के सवाल पर ट्रूडो ने कहा, ‘‘ मेरी पहली प्राथमिकता मेरा परिवार और यहां मौजूद सभी कनाडियाई लोग है।’’ ट्रूडो के प्रमुख प्रतिद्वंद्वी एंड्रयू शीर ने शनिवार शाम ट्वीट कर कहा ‘‘ राजनीतिज्ञों के खिलाफ खतरे के लिए हमारे लोकतंत्र में कोई जगह नहीं है।’’


Download Android App
Download iOS App



