राजस्थान के अजमेर में शहर महिला कांग्रेस ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ टिप्पणी करने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का सोमवार को पुतला फूंका। अजमेर शहर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सबा खान के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं का दल जिलाधीश कार्यालय पहुंचा और विरोध प्रदर्शन करते हुए खट्टर का पुतला जलाया।
इस दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खट्टर विरोध में नारे लगाये और उन्हें बर्खास्त करने की मांग की। इस मौके पर सबा खान ने कहा कि खट्टर ने हमारी अध्यक्ष सोनिया गांधी को जिस तरह अपमानित किया है, वह असहनीय है। कांग्रेस इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।
उन्होंने मांग की कि खट्टर अपनी टिप्पणी पर श्रीमती सोनिया गांधी सहित सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। महिला कांग्रेस का आरोप है कि हरियाणा के सीएम ने रविवार को एक जनसभा में सोनिया गांधी के खिलाफ टिप्पणियां की थी।


Download Android App
Download iOS App



