कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में इसी दहशत का माहौल है और इसी कारण लोग अपनी शादियां तक स्थगित करने को तैयार हैं इसी क्रम में ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने 21 अप्रैल को अपने 94 वें जन्मदिन पर होने वाले सभी पारंपरिक समारोहों की योजना रद्द कर दी है। बकिंघम पैलेस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
आपको बता दें कि 93 वर्षीय ब्रिटेन की महारानी की 68 साल के शासनकाल में पहली बार ऐसा होगा, जब किसी कार्यक्रम का आयोजन नहीं होगा। उनके जन्मदिन पर मंगलवार को पैलेस से सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जाएगा, जहां सब लोग बधाई दे सकते हैं। कोविड-19 के प्रसार पर अंकुश लगाने के लिए लागू मौजूदा सामाजिक दूरी के उपायों के कारण शाही परिवार के सदस्य महारानी को जन्मदिन की बधाई फोन या वीडियो कॉल के माध्यम से देंगे। ब्रिटेन में कोरोना वायरस से अब तक 14,576 लोगों की जान जा चुकी है।


Download Android App
Download iOS App



