कुवैत के शासक अमीर शेख सबा अल-अहमद अल-सबा को चिकित्सा परीक्षण के लिए अमेरिका के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अमीरी दीवान (शाही दरबार) मामलों के प्रभारी मंत्री शेख अली जर्राह अल-सबा ने कहा कि इसलिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ 12 सितंबर को होने वाली बैठक को स्थगित कर दिया गया है।
एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘शेख सबा अल-अहमद अल-जबर अल-सबा को चिकित्सा परीक्षणों के लिए अमेरिका के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इसलिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ होने वाली बैठक के समय में बदलाव किया गया है।’’
सिंगापुर और भारत का मजबूत रिश्ता दुनिया के लिए अहम : जयशंकर
उन्होंने कहा कि बैठक की नयी तारीख की घोषणा बाद में होने की उम्मीद है। व्हाइट हाउस ने पुष्टि की कि ट्रम्प के साथ बैठक स्थगित कर दी गई है। व्हाइट हाउस के एक बयान में कहा गया, ‘‘राष्ट्रपति अपने मित्र के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। ठीक होने पर उनका वाशिंगटन में स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।’’


Download Android App
Download iOS App



