म्यांमार के काचिन राज्य में आभूषणों में इस्तेमाल होने वाले हरे पत्थर की एक खदान में बृहस्पतिवार को भूस्खलन होने से कम से कम 123 लोगों की मौत हो गई। म्यांमार के सूचना मंत्रालय की ओर से जारी बयान में बताया गया कि हपाकांत में दुर्घटनास्थल से 123 शव बरामद किए जा चुके हैं।
म्यांमार अग्निशमन विभाग ने यह संख्या 126 बताई है। विभाग ही यहां बचाव एवं अन्य आपात सेवा की देखरेख कर रहा है। अग्निशमन विभाग ने एक बयान में बताया कि खदान में खनिक कीचड़ में दब गए।
दुर्घटना काचिन राज्य के हपाकांत में हुई। यह क्षेत्र म्यांमार के सबसे बड़े शहर यांगून के उत्तर में है और यह विश्व का सबसे बड़ा जेड खदान उद्योग है। म्यांमार में खनन स्थलों पर इस तरह के हादसे प्राय: होते रहते हैं। 2015 में भी इसी तरह के एक हादसे में 113 लोगों की मौत हो गई थी।


Download Android App
Download iOS App



