अर्जेंटीना रूस की कोरोना वैक्सीन स्पूतनिक वी को मंजूरी प्रदान करने वाला पहला लैटिन अमेरिकी देश बन गया है। रूस के प्रत्यक्ष निवेश कोष (आरडीआईएफ) ने बुधवार को यह जानकारी दी। आरडीआईएफ ने प्रेश विज्ञप्ति जारी कर कहा, ‘रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष (आरडीआईएफ, रूस का संप्रभु धन कोष) अर्जेंटीना के राष्ट्रीय ड्रग्स, खाद्य पदार्थ एवं चिकित्सा उपकरणों के प्रशासन द्वारा कोरोना वायरस के लिए विकसित रूस की वैक्सीन स्पूतनिक वी के टीकाकर के पंजीकरण की घोषणा करता है।
अर्जेंटीना स्पूतनिक वी को आधिकारिक रूप से पंजीकृत करने वाला लैटिन अमेरिका का पहला देश है।’ आरडीआईएफ के अनुसार अर्जेंटीना में विनियामक ने वैक्सीन के आपातकालीन उपयोग को मंजूरी अतिरिक्त परीक्षणों के बिना रूस में तीन चरणों में किए गए नैदानिक परीक्षणों के नतीजों के पर आधार पर दी है। विज्ञप्तनि में बताया गया कि अर्जेंटीना को वैक्सीन की आपूर्ति भारत, चीन, दक्षिण कोरिया और अन्य देशों में स्थित रूसी फंड के अंतरराष्ट्रीय भागीदारों द्वारा की जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



