अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा है कि इराक में रॉकेट हमले में किसी अमेरिकी नागरिक की हत्या होगी, तो अमेरिका इसके लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराएगा। श्री ट्रम्प ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, ‘बगदाद स्थित अमेरिकी दूतावास पर रविवार को रॉकेट से कई हमले हुए थे। तीन रॉकेट विफल हो गए। अनुमान है कि ये रॉकेट हैं ईरान से दागे गए थे। इराक में अमेरिकी नागरिकों पर हमले का अतिरिक्त अध्याय सुना है।
ईरान को कुछ दोस्ताना सही सलाह: यदि एक अमेरिकी को मारा जाता है, तो मैं ईरान को जिम्मेदार ठहराऊंगा। इस पर विचार करें। ‘ इससे पहले अमेरिका के अधिकारियों ने आशंका जतायी थी कि अमेरिकी ड्रोन हमले में ईरानी कमांड कासिम सुलेमानी के मारे जाने की पहली बरसी के मौके पर ईरान समर्थित आतंकवादी हमले कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



