भारत में चीन के निवर्तमान राजदूत लुओ झाओहुई ने कहा कि बेल्ट एंड रोड इनीशियेटिव (बीआरआई) को भारत के विकास के साथ जोड़ना और सीमा वार्ता के जल्द परिणाम आना चीन-भारत संबंधों के एजेंडे में शीर्ष पर है।
लुओ ने अपने विदाई समारोह में कहा कि चीनी पक्ष भारत के साथ अपने संबंधों को अत्यंत महत्व देता है और संबंधों को बेहतर बनाने के लिए नयी सरकार के साथ काम करने को तैयार है।
समारोह में कई राजनयिक, विदेश नीति विशेषज्ञ और शिक्षाविदों ने भाग लिया।
द्विपक्षीय संबंधों में प्राथमिकताएं गिनाते हुए लुओ ने कहा कि दोनों पक्षों को द्विपक्षीय संबंधों के उतार-चढ़ाव को रोकना चाहिए और संबंधों में स्थिरता लानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि हमें सहयोग पर और मतभेदों को दूर करने पर ध्यान देना चाहिए।
लुओ ने कहा, ‘‘हमारे भविष्य के सहयोग के एजेंडे में एक द्विपक्षीय मित्रता और सहयोग संधि तथा मुक्त व्यापार समझौते पर दस्तखत करना, सीमा वार्ता के जल्द नतीजों पर पहुंचना और भारत के विकास की रणनीतियों के साथ बीआरआई को जोड़ना शामिल है।’’


Download Android App
Download iOS App



