कार्लस्टड (अमेरिका) : यहां के छोटे हवाईअड्डे के निकट एक इमारत से एक जेट विमान टकरा गया। इस दुर्घटना में विमान में सवार चालक दल के दो लोगों की मौत हो गयी। दुर्घटना के बाद विमान में आग लग गयी, जिसका धुआं चारों ओर फैल गया। पुलिस ने बताया कि कल दोपहर करीब साढ़े तीन बजे लियरजेट-35 विमान न्यूजर्सी के टेटेरबोरो हवाईअड्डे के रनवे से करीब चौथाई मील दूर नीचे की ओर चला गया। उस समय विमान में कोई यात्री सवार नहीं था।
दुर्घटना के बाद आपदा बचाव कर्मी मौके पर पहुंच गये। आग को बुझाने के लिए वे करीब एक घंटे तक मशक्कत करते रहे। कार्लस्टड के प्रवक्ता जो ओरलान्डो ने बताया कि विमान औद्योगिक इलाके में स्थित इमारत से टकराया था। उन्होंने बताया कि यह विमान रिहाइशी इलाके के निकट दुर्घटनाग्रस्त हुआ, लेकिन इमारत में रहने वाला कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ।
संघीय उड्डयन प्रशासन ने बताया कि जेट ने फिलाडेल्फिया से उड़ान भरी थी और यह कार्लस्टड में जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों की जांच की जा रही है।
(एपी)


Download Android App
Download iOS App



