इमरान खान पर तोशखाना मामले मे हुई बड़ी कार्रवाई, ठहराया अयोग्य, सदस्यता रद्द

Summary :

पाक के पूर्व पीएम इमरान खान पर पाकिस्तान चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अयोग्य घोषित किया, अयोग्य घोषित होने के बाद इमरान खान की संसद सदस्यता भी रद्द हो गई हैं।

पाक के पूर्व पीएम इमरान खान पर पाकिस्तान चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अयोग्य घोषित किया, अयोग्य घोषित होने के बाद इमरान खान की संसद सदस्यता भी रद्द हो गई हैं। पाकिस्तान चुनाव आयोग ने इमरान खान पर सरकार से कानूनी कार्रवाई की भी सिफारिश भी की हैं।  इमरान ने हाल ही में पाकिस्तान सरकार के खिलाफ आजादी मार्च निकालने की घोषणा की थी, लेकिन उनके मिशन से पहले ही उन्हे चुनाव आयोग बड़ा झटका दे दिया हैं।  इमरान खान अब पाकिस्तान में कोई चुनाव भी नहीं लड़ सकेंगे। चुनाव आयोग की कार्रवाई के बाद उनके समर्थकों ने गुस्से में फायरिंग भी की , जिसमें किसी के हताहत होने के सूचना नहीं हैं। लेकिन आयोग के दफ्तर के बाहर बड़े पैमाने इमरान समर्थक खड़े हैं , जिस कारण हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।   
सत्तारूढ़ दल ने की चुनाव आयोग में शिकायत 
पाकिस्तान में सत्तारूढ दल पीडीएम के सांसदो ने चुनाव आयोग में इमरान खान के खिलाफ याचिका दायर की थी, जिसमें दावा किया गया था कि इमरान तोशखाना से अधिकांश सामान बिना रूपये दिए ही लेकर गए।  साथ ही उन्होनें कहा कि इमरान ने खुद से दिए गए उपहार में यह खुलासा नहीं किया साथ यह अपने बयानों में उन्होनें जानकारी छुपाई।  
 क्या हैं तोशखाना मामला 
इमरान खान 2018 में सत्ता में आए थे , जिसमें अधिकारिक यात्रा के तौर पर विदेशों से इमरान खान को अरब देशों से उपहार मिले थे, जिन्हे सरकारी खजाने (तोशखाना)  में रखा जाता हैं, इमरान खान पर आरोप हैं कि उन्होनें उसे बिना पैसे दिए ही कम दामों खरीदकर भारी रकम में बेच दिए।  इमरान खान ने चुनाव आयोग के सामने कहा था।  राज्य के खजाने से खरीदे गए उपहारों की बिक्री से 21.56 करोड़ रुपये का भुगतान कर लगभग 58 लाख रुपये प्राप्त हुए।

Desk Team