मोरक्को में मची भूकंप से बड़ी तबाही ! पीएम मोदी ने जताया शोक कहा हर मदद देगा भारत

Summary :

अफ्रीकी राष्ट्र मोरक्को में कल देर रात आए तीव्र भूकंप के झटकों से काफी ज्यादा नुक्सान पहुंचा है। जी हाँ शुक्रवार देर रात आए इस तीव्र भूकंप के कारण पुरे इलाके में सबसे ज्यादा त्रासदी मची है

अफ्रीकी राष्ट्र  मोरक्को में कल देर रात आए तीव्र भूकंप के झटकों से काफी ज्यादा नुक्सान पहुंचा है। जी हाँ  शुक्रवार देर रात आए इस तीव्र भूकंप के कारण पुरे इलाके में सबसे ज्यादा त्रासदी मची है।  बता दें की भूकंप की तीव्रता करीबन 6.8 मापी गई है। जिसमें सैकड़ों लोगों की जान चली गयी।  इस खबर को सुनते ही पुरे विश्व में दुःख का लहार चा गया है।  जिसपर भारत के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने भी अपना शोक प्रकट किया है।

क्या कहा पीएम मोदी ने ? 
पीएम मोदी ने उत्तरी अफ्रीकी देश को सहायता की भी पेशकश की।मोदी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया, मोरक्को में भूकंप के कारण जानमाल के नुकसान से बेहद दुखी हूं। इस दुखद घड़ी में, मेरी संवेदनाएं मोरक्को के लोगों के साथ हैं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदनाएं। घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। इस कठिन समय में मोरक्को को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए भारत तैयार है।शुक्रवार देर रात मध्य मोरक्को में आए 6.8 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में कम से कम 296 लोग मारे गए और दर्जनों घायल हो गए।

Hemendra Singh