मलेशिया की सत्तारूढ़ पार्टी के नेता अनवर इब्राहीम ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर आपसी हितों के द्विपक्षीय, क्षेत्रीय एवं वैश्विक मामलों पर चर्चा की। मलेशियाई संसद के सदस्य एवं पीकेआर पार्टी के नेता ‘रायसीना डायलॉग’ में भाग लेने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में है।
‘रायसीना डायलॉग’ को भारत का प्रमुख वार्षिक भू-राजनीतिक एवं भू-रणनीतिक सम्मेलन माना जाता हे। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इब्राहीम के साथ मलेशियाई संसद के दो अन्य सदस्य केसवन सुब्रमण्यम और संथारा कुमार रामनायडू भी मौजूद थे। प्रधानमंत्री मोदी ने पीकेआर पार्टी का हाल में अध्यक्ष चुने जाने पर इ्ब्राहीम को बधाई दी।
मोदी ने उनकी और इब्राहीम की मई 2018 में हुई पिछली मुलाकात को याद किया और प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद को शुभकामनाएं दीं। बयान में कहा गया कि दोनों नेताओं ने आपसी हितों के द्विपक्षीय, क्षेत्रीय एवं वैश्विक मामलों पर चर्चा की। अनवर 1993 से 1998 तक मलेशिया के उप प्रधानमंत्री और 1991 से 1998 तक वित्त मंत्री थे।


Download Android App
Download iOS App



