शिबानी दांडेकर ने फरहान अख्तर को कुछ इस प्यारभरे अंदाज में किया बर्थडे विश और ..

Summary :

आज अभिनेता फरहान अख्तर का जन्मदिन है और इन दिनों वो कनाडा में है। शिबानी ने फरहान को जिस प्यार भरे मैसेज के साथ जन्मदिन विश किया है वो खूब वायरल हो रहा है।

बीते दिनों लेखक जावेद अख्तर के बेटे और अभिनेता फरहान अख्तर ने सोशल मीडिया पर कन्फर्म कर दिया की वो मॉडल – एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर को डेट कर रहे है और जल्द ही दोनों इस रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाने की तैयारी में है।

फरहान अख्तर - शिबानी दांडेकर

आज अभिनेता फरहान अख्तर का जन्मदिन है और इन दिनों वो कनाडा में है। इस मौके पर उनके साथ उनकी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर भी साथ थी और शिबानी ने फरहान को जिस प्यार भरे मैसेज के साथ जन्मदिन विश किया है वो खूब वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर आये दिन अपनी प्यार भरी तस्वीरें शेयर करते रहते है जो खूब वायरल होती रहती है। और फरहान के परिवार संग भी शिबानी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर फरहान ने शेयर की है।

फरहान अख्तर - शिबानी दांडेकर

आपको बता दें फरहान अख्तर इससे पहले एक शादी कर चुके है और साल 2016 में अपनी पहली पत्नी अधुना से तलाक के बाद से लगातार ख़बरें आ रही थी कि फरहान शिबानी दांडेकर को डेट कर रहे है ।

फरहान अख्तर - शिबानी दांडेकर

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की मुलाकात तीन साल पहले एक रियलिटी सशो के दौरान हुई थी और उसके बाद से ही इन दोनों के बीच मुलाकातों का सिलसिला चल रहा था। पर बीते साल इन दोनों ने सोशल मीडिया पर पानी तस्वीरें शेयर कर अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी।

फरहान अख्तर - शिबानी दांडेकर

हाल ही में फरहान अख्तर ने एक बार फिर कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। शिबानी भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फरहान अख्तर संग रोमांटिक तस्वीरें शेयर करती रहती है।

शिबानी दांडेकर

अब देखना होगा की ये सेलिब्रिटी कपल कब तक अपनी शादी की खुशखबरी फैंस को देता है। बता दें इससे पहले फरहान अख्तर का नाम श्रद्धा कपूर के साथ भी जोड़ा जा चुका है पर कभी उप के बारे में खुलकर कुछ नहीं कहा।

सलमान खान पहले इस अभिनेत्री के साथ लड़ा चुकें है इश्क,अब करेंगे बेटी को बॉलीवुड में लॉन्च

Desk Team