अमेरिका में कैलिफोर्निया के रेल यार्ड में एक कर्मचारी ने अंधाधुंध फायरिंग कर आत्महत्या कर ली। फायरिंग में एक सिख समेत आठ लोगों की मौत हो गई। फायरिंग बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे ‘वैली ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी’ (वीटीए) की दो इमारतों में हुई।
मृतकों की आयु 29 वर्ष से 63 वर्ष के बीच है। सांता क्लारा काउंटी के कोरोनर के कार्यालय ने मृतकों की पहचान पॉल मेगिया, तपतेजदीप सिंह, एड्रियन बैलेजा, जोस हर्नांडेज, टिमोथी रोमो, माइकल रुडोमेटकिन, अब्दोलवाहाब अलघमंडन और लार्स लेन के रूप में की है।
इससे पहले कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने बताया था कि हमलावर की पहचान 57 वर्षीय सोम कैसिडी के रूप में हुई है। कैसिडी की पूर्व पत्नी सेसिलिया नेल्म्स ने कहा कि कैसिडी ने उससे कहा था कि वह कार्यस्थल पर काम करने वालों जान से मार देना चाहता हूं। कैसिडी ने कहा, ‘‘मैंने कभी उसकी इस बात पर भरोसा नहीं किया।’’


Download Android App
Download iOS App



