रूस -यूक्रेन युद्ध में कई रूसियों के हताहत होने की आशंका : अमेरिकी अधिकारी

Summary :

राष्ट्रपति जो बाइडन के शीर्ष खुफिया अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका का मानना है कि रूस ने आक्रमण शुरू करने से पहले यूक्रेन के प्रतिरोध की ताकत को कम करके आंका था।

राष्ट्रपति जो बाइडन के शीर्ष खुफिया अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका का मानना है कि रूस ने आक्रमण शुरू करने से पहले यूक्रेन के प्रतिरोध की ताकत को कम करके आंका था।
उन्होंने कहा कि इस युद्ध में कई रूसियों के हताहत होने की आशंका है।
नेशनल इंटेलीजेंस के निदेशक एवरिल हैंस ने कांग्रेस (अमेरिकी संसद) की एक समिति से कहा कि अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन युद्ध में हार नहीं चाहते हैं, लेकिन उनकी जीत संघर्ष के प्रभाव को बढ़ा सकती है।
हैंस ने कहा कि अमेरिका ने रूस के परमाणु हथियारों की स्थिति में कोई असमान्य बदलाव नहीं पाया है।

Shera Rajput