फ्रांस की धुर दक्षिणपंथी नेता मरीन ले पेन ने रविवार को राष्ट्रपति पद की दौड़ में हार स्वीकार कर ली और मौजूदा राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों को विजयी मान लिया।
फ्रांस में रविवार को राष्ट्रपति चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान संपन्न हुआ।
पेन ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में उनका अभूतपूर्व प्रदर्शन ”अपने आप में एक शानदार जीत” को दर्शाता है।
फ्रांस की विभिन्न मतदान एजेंसियां मैक्रों की जीत का अनुमान जता रही हैं।


Download Android App
Download iOS App



