मरियम का दावा – शरीफ का स्वास्थ्य खराब, हृदय रोग विशेषज्ञ से जांच नहीं कराने दे रहा जेल प्रशासन

Summary :

मरियम ने ट्वीट किया, शरीफ के हृदय रोग विशेषज्ञ पूरे दिन उन तक पहुंचने का प्रयास करते रहे लेकिन अनुमति नहीं दी गई। उनकी उन चिकित्सकों से जांच की जरूरत है।

पाकिस्तान की एक जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का स्वास्थ्य खराब हो गया है। यह दावा उनकी बेटी ने शुक्रवार को किया और आरोप लगाया कि जेल प्रशासन उनके हृदय चिकित्सकों को यहां जेल में उनकी जांच नहीं करने दे रहा है।

शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने कहा कि लाहौर की कोट लखपत जेल में अल अजीजिया स्टील मिल भ्रष्टाचार मामले में सात वर्ष की सजा काट रहे शरीफ के बांह में दर्द है जो संभवत: एंजाइना (हृदयरोग के चलते हृदय एवं अन्य अंगों में दर्द) है। हालांकि जेल के एक प्रवक्ता ने कहा कि जेल के चिकित्सकों ने शरीफ की जांच की है और उनका स्वास्थ्य ठीक है।

मरियम ने ट्वीट किया, ”शरीफ के हृदय रोग विशेषज्ञ पूरे दिन उन तक पहुंचने का प्रयास करते रहे लेकिन अनुमति नहीं दी गई। उनकी उन चिकित्सकों से जांच की जरूरत है जिन्हें उनके जटिल चिकित्कसकीय अतीत की जानकारी है।”

maryam tweet

नवाज शरीफ को भ्रष्टाचार मामलों में अदालत ने सुनाई 7 साल की सजा, 1 केस में बरी

Desk Team