Mexico: क्रिसमस पार्टी में 12 लोगों की गोली मारकर हत्या, 10 घायल

Summary :

मेक्सिको (Mexico) के गुआनाजुआतो राज्य के साल्वाटियेरा नगर पालिका में क्रिसमस पार्टी के दौरान कम से कम 12 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई और 10 लोग घायल हो गए। गुआनाजुआटो के अधिकारियों ने इस मामले की सूचना दी। उन्होने बताया कि घायलों को नगर पालिका के अस्पतालों में इलाज के लिए ले जाया गया है। सूत्रों के मुताबिक सशस्त्र हमलावरों का एक समूह अप्रत्याशित रूप से पहुंचा और पोसाडा प्रतिभागियों पर गोलियां चला दीं, इनमें से अधिकांश युवा थे। क्रिसमस पार्टी में 12 लोगों की मौत और 10 घायल अधिकारियों ने मामले की पुष्टि की पार्टी में…

मेक्सिको (Mexico) के गुआनाजुआतो राज्य के साल्वाटियेरा नगर पालिका में क्रिसमस पार्टी के दौरान कम से कम 12 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई और 10 लोग घायल हो गए। गुआनाजुआटो के अधिकारियों ने इस मामले की सूचना दी। उन्होने बताया कि घायलों को नगर पालिका के अस्पतालों में इलाज के लिए ले जाया गया है। सूत्रों के मुताबिक सशस्त्र हमलावरों का एक समूह अप्रत्याशित रूप से पहुंचा और पोसाडा प्रतिभागियों पर गोलियां चला दीं, इनमें से अधिकांश युवा थे।

  • क्रिसमस पार्टी में 12 लोगों की मौत और 10 घायल
  • अधिकारियों ने मामले की पुष्टि की
  • पार्टी में अधिकांश युवा थे शामिल

अचानक भीड़ पर शुरू हुई फायरिंग

क्षेत्र में सामाजिक परियोजनाओं को बढ़ावा देने वाले टिएरा नेग्रा फाउंडेशन ने बताया कि छह लोग बंदूकों के साथ कार्यक्रम में दाखिल हुए और इखट्ठा हुए 100 या उससे अधिक युवाओं के बीच घूमना शुरू कर दिया।

उन्होने बताया, “हमें एहसास हुआ कि उन्हें आमंत्रित नहीं किया गया था और जब उनसे पूछा गया कि वे कौन हैं, तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी।”

वहीं साल्वाटिएरा के मेयर जर्मन सर्वेंट्स ने फेसबुक पर पोस्ट किया कि मैं आज सुबह सैन जोस डेल कारमेन के समुदाय में हुई हिंसा की दुर्भाग्यपूर्ण घटना की निंदा करता हूं। हम अभियोजक के कार्यालय के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं।

हिंसक राज्यों में शीर्ष पर गुआनाजुआटो

गुआनाजुआटो मेक्सिको में सबसे हिंसक राज्यों में से एक है। इसका मुख्य कारण आपराधिक गिरोहों की उपस्थिति है, जिसमें ड्रग कार्टेल भी शामिल है। वहीं आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक हाल के वर्षों में गुआनाजुआटो में इसी तरह के 3,029  हमले दर्ज किए गए हैं। ये राज्य मेक्सिको में सबसे अधिक हत्या वाले राज्यों की सूची में सबसे ऊपर है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team