प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को आज दो टूक शब्दों में कहा कि भारत को पाकिस्तान के साथ बात करने में कोई संकोच नहीं है लेकिन जब तक आतंकवाद को लेकर वह ठोस कदम नहीं उठाता है, उसके साथ बात नहीं की जा सकती है।
श्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के भवन में हुई द्विपक्षीय बैठक में जम्मू- कश्मीर सहित भारत में पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवाद पर खुल कर भारत का पक्ष रखा जिसे अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी स्वीकार किया।
बैठक के बाद विदेश सचिव विजय गोखले ने संवाददाताओं को बताया कि प्रधानमंत्री ने श्री ट्रंप के साथ आतंकवाद के मुद्दे पर खुल कर बात की और बातचीत का फोकस भारत पर आतंकवाद के प्रभाव पर रहा।
श्री मोदी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारत को पाकिस्तान के साथ बातचीत करने में कोई संकोच नहीं है लेकिन इससे पहले पाकिस्तान को ठोस कदम उठाने होंगे और उसने अब तक ऐसे कोई कदम नहीं उठाये हैं।


Download Android App
Download iOS App



