मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पीएचएसी ने एक बयान में कहा कि परीक्षण के लिए विभिन्न स्थानों से नमूने प्राप्त किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य एजेंसी ने बताया कि क्यूबेक प्रांत में सभी मामले दर्ज किए गए हैं। बयान के अनुसार, मंकीपॉक्स के मामलों की पहचान की जा रही है और स्थानीय स्वास्थ्य क्लीनिक द्वारा इलाज किया जा रहा है।
कनाडा में मंकीपॉक्स से हाहाकार
कनाडा में अनुमोदित टीकों तक पहुंच प्रदान करने के लिए प्रांतों और क्षेत्रों के साथ योजना चल रही है और आवश्यकता पड़ने पर इन्हें उस क्षेत्र में मंकीपॉक्स से निपटने के लिए उपयोग किया जा सकता है।इससे निपटने के लिए तैयारी के तौर पर पीएचएसी ने क्यूबेक को उनकी लक्षित प्रतिक्रिया का समर्थन करने के लिए कनाडा के राष्ट्रीय आपातकालीन रणनीतिक स्टॉकपाइल से इम्वाम्यून वैक्सीन की एक छोटी शिपमेंट (खेप) प्रदान की है।

मंकीपॉक्स एक सिल्वेटिक जूनोसिस है
पीएचएसी ने कहा कि इसी तरह, जैसे ही वेयरहाउसिंग और कोल्ड चेन संचालन की पुष्टि हो जाएगी, अन्य क्षेत्रों को सीमित प्री-पोजिशनिंग आपूर्ति शिपमेंट मिलना शुरू हो जाएगा। मंकीपॉक्स एक सिल्वेटिक जूनोसिस है, जो मनुष्यों में संक्रमण का कारण बन सकता है और यह रोग आमतौर पर मध्य और पश्चिम अफ्रीका के जंगलों में पाया जाता है। यह विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, यह मंकीपॉक्स वायरस के कारण होता है, जो ऑर्थोपॉक्सवायरस परिवार से संबंधित है।


Download Android App
Download iOS App



