चीन में कोरोना वायरस का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है और इससे मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,665 हो गई है। वहीं 68,500 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। चीन स्वास्थ्य आयोग के अनुसार देश में 2,009 नए मामलों की पुष्टि हुई है।
इस संक्रमण के कारण 142 और लोगों की मौत होने की खबर सामने आयी है। हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान जहां कोरोना का कहर सबसे अधिक है वहां 1,843 नए मामले आए हैं। चीन के वुहान से ही इस वायरस का फैलाव हुआ था। अब हुबेई में इसके कुल 56,249 मामलों की पुष्टि हो गई है। जानकारी के मुताबिक शनिवार को जिन 142 लोगों की मौत हुई उनमें से 139 हुबेई में जबकि सिचुआन में दो और हुनान का एक व्यक्ति शामिल है।
वाराणसी में जंगमवाड़ी मठ पहुंचे पीएम मोदी, 1200 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं की देंगे सौगात
चीन के एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि नए मामलों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है। सूत्रों के अनुसार अभी तक कुल 9,419 संक्रमित मरीजों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। कोरोना वायरस का कहर इतना तेज है कि स्वास्थ्य कर्मियों पर भी काफी गंभीर असर पड़ रहा है। अभी तक 1,700 से अधिक चीनी स्वास्थ्य अधिकारी इसकी चपेट में आ चुके हैं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार स्वास्थ्य विशेषज्ञों के रविवार को बीजिंग पहुंच कर वायरस से निपटने में चीनी अधिकारियों की मदद करने की संभावना है। वहीं स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि डब्लूएचओ के विशेषज्ञ एक संयुक्त मिशन के साथ महामारी नियंत्रण की प्रभावकारिता जानने के लिए चीन के तीन प्रांतों का दौरा करेंगे।


Download Android App
Download iOS App


