दुनियाभर में 77 हजार से अधिक लोग कोरोना वायरसे की चपेट में

Summary :

चीन,जापान,दक्षिण कोरिया,अमेरिका और सिंगापुर के अलावा भारत, थाइलैंड, ताइवान, ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया, ईरान, वियतनाम, जर्मनी, इटली, फ्रांस समेत दुनिया भर के विभिन्न देशों कोरोना वायरस के मामले सामने आए

चीन में फैले कोरोना वायरस ने दुनियाभर में अबतक 77 हजार से अधिक लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे कोविड-19 नाम दिया है। 
चीन,जापान,दक्षिण कोरिया,अमेरिका और सिंगापुर के अलावा भारत, थाइलैंड, ताइवान, ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया, ईरान, वियतनाम, जर्मनी, इटली, फ्रांस समेत दुनिया भर के विभिन्न देशों कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। 
उधर, ईरान में कोरोना वायरस के दस नये मामलों में शनिवार को एक और  व्यक्ति की मौत हो गई जिससे इस्लामी गणराज्य में इस वायरस से मरने वालों की  संख्या पांच हो गई जबकि इस विषाणु से 28 लोग प्रभावित हैं। 
स्वास्थ्य  विभाग के प्रवक्ता कियानौश जहानपौर ने सरकारी टेलीविजन पर बताया,  ‘‘सीओवीआईडी- 19 के दस नए मामले सामने आए हैं। 
इससे एक व्यक्ति की मौत भी  हो गई।’’ जहानपौर ने  कहा कि उसके बाद से ईरान ने 785 संदिग्ध मामलों की जांच की। स्वास्थ्य  मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘अधिकतर मामले या तो कॉम शहर के हैं या कॉम  से दूसरे शहरों में आने- जाने वाले लोगों के हैं।’’ 
ईरान में कोरोना वायरस  से मौत की खबर की घोषणा के बाद पड़ोसी देश इराक ने वहां से  आने-जाने पर प्रतिबंध जारी कर दिया।

Desk Team