म्यांमार में सैन्य मुख्यालय को निशाना बनाकर किए गए बम हमले में तीन सैनिक घायल हो गए है। इरावाडी समाचार वेबसाइट ने प्रत्यक्षदर्शी के हवाले से कहा, ‘‘हमने विस्फोट से बहुत तेज धमाका सुना। बाद में एम्बुलेंस ने घायल लोगों को ले जाया गया।’’ पुलिस ने बताया कि विस्फोट से तीन सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए है उनमें से एक की हालत गंभीर है। विस्फोट में हताहत हुए लोगों की संख्या के बारे में पता नहीं चल सका है।
मध्य शहर मोगोक में विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस और सैनिकों के बीच अलग-अलग हुई झड़प कम से कम तीन नागरिक मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। वेबसाइट ने प्रत्यक्षदर्शी के हवाला बताया कि प्रदर्शनकारियों द्वारा हथियारों से सैनिकों पर हमले के बाद करीब 150 सैनिकों ने भीड़ पर गोलियां चलाईं। जिससे एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई।


Download Android App
Download iOS App



