पूरी दुनिया इस समय कोरोना वायरस की महामारी से जूझ रही है। अमेरिका इस वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला देश है। अमेरिका में कोरोना संक्रमण के मामले सबसे अधिक है और मरने वालों के आंकड़ों की लिस्ट में भी अमेरिका पहले स्थान पर है। अमेरिका में कोरोना वायरस (कोविड-19) से मरने वाले लोगों की संख्या 100,000 के करीब पहुंच गई है।
अमेरिका के प्रमुख अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने इनमें से 1,000 लोगों के नामों को अखबार के पहले पृष्ठ पर स्थान देते हुये इसे ‘एक बेहिसाब नुकसान’ बताया है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने स्पष्ट किया कि ये 1,000 लोग अमेरिका में कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों को केवल एक प्रतिशत हैं।
अखबार ने कहा, ‘‘ये बस नामों की एक सूची नहीं। वे हम थे। केवल नंबरों से अमेरिका में कोरोना वायरस के प्रभाव को नहीं मापा जा सकता। कई सारी चीजे शामिल हैं जैसे इलाज करा रहे रोगियों की संख्या हो, नौकरियों में समस्या हो या जीवन स्तर में कमी हो।’’ न्यूयॉर्क टाइम्स ने ‘द ह्यूमन टोल’ नाम की इस उप-शीर्षक वाली कवर स्टोरी में लिखा, ‘‘इस वर्ष मई का अंत होते-होते अमेरिका में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 100,000 के करीब पहुंच गई है।

लगभग तीन महीने के अंदर यह सबकुछ हो गया और इस अवधि में प्रतिदिन औसतन 1,100 से अधिक मौतें हुई हैं।’’ अखबार ने लिखा, ‘‘2020 के अमेरिका में ऐसा क्यों हुआ? क्यों इस वायरस ने बड़ संख्या में अश्वेतों और लातिनों को अधिक परेशान किया? नर्सिंग होम इतने बर्बाद स्थिति में क्यों थे? ये सभी सवाल आने वाले दशकों तक पूछे जाएंगे।


Download Android App
Download iOS App



