नामीबिया (Namibia) के राष्ट्रपति हेज गिंगोब का इलाज के दौरान आज यानी रविवार को निधन हो गया। इस बात की जानकारी उनके कार्यालय ने दी। नामीबिया के राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी किए गए बयान में बताया गया है कि उन्होंने अपने जीवन की आखिरी सांस विंडहोक स्थित एक अस्पताल में ली। हेज गिंगोब ने 82 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा है।
- Namibian के राष्ट्रपति Hage Geingob का कैंसर से हुआ निधन
- इस बात की जानकारी उनके कार्यालय ने दी
- 82 वर्ष की उम्र में ली आखरी सांस
आपको बता दें राष्ट्रपति के निधन की खबर कार्यवाहक राष्ट्रपति नांगोलो म्बुम्बा ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए लिखा है, ‘अत्यंत दुख और अफसोस के साथ मैं सबको सूचित कर रहा हूं कि हमारे प्रिय डॉ. हेज जी गिंगोब का, नामीबिया गणराज्य के राष्ट्रपति का आज निधन हो गया है.’
सबसे लंबे समय तक PM पद पर रहे
गिंगोब ने बतौर प्रधानमंत्री नामीबिया की सबसे लंबे समय तक सेवा किया है। इसके अलावा राष्ट्रपति के पद पर सबसे अधिक समय तक आसीन रहने वाले तीसरे व्यक्ति थे।
मृत्यु से पहले लेडी पोहाम्बा अस्पताल में चल रहा था इलाज
बता दें 2013 में उनके ब्रेन की सर्जरी हुई थी और पिछले साल उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में एऑर्टिक का ऑपरेशन कराया था।मृत्यु से पहले उनका विंडहोक स्थित लेडी पोहाम्बा अस्पताल में इलाज चल रहा था।
गिंगोब ने अपने जीवन के 3 दशक बोत्सवाना में बिताए
दरअसल, गिंगोब का जन्म 1941 में उत्तरी नामीबिया के एक गांव में हुआ था। गिंगोब ओवाम्बो जातीय समूह से ताल्लुक रखते थे, जिसका देश की आधी से अधिक आबादी पर कब्जा है। गिंगोब ने अपने जीवन के करीब 3 दशक बोत्सवाना और संयुक्त राज्य अमेरिका में बिताए थे। नामीबिया में इसी साल के अंत में राष्ट्रपति और राष्ट्रीय असेंबली के चुनाव होने वाले हैं।


Download Android App
Download iOS App





