वाशिंगटन : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने बताया कि पांच दशक में पहली बार ऐसा हुआ है कि एक संभावित अंतरिक्ष यात्री ने एजेंसी से इस्तीफा देते हुए प्रशिक्षण छोड़ दिया।
अंतरिक्ष एजेंसी की प्रवक्ता ब्रांडी डीन ने बताया कि रॉब कुलीन ने निजी कारणों से एजेंसी से इस्तीफा दिया है। यह इस्तीफा 31 अगस्त से प्रभावी होगा। हालांकि प्रवक्ता ने विस्तृत जानकारी देने से इंकार कर दिया।
नासा ने जारी की केरल में तबाही की तस्वीरें , देखिए ! बाढ़ में किस तरह बर्बाद हुआ ये राज्य
इस प्रशिक्षण में आना आसान नहीं होता है क्योंकि प्रत्येक साल 18,000 उम्मीदवारों में से सिर्फ 12 उम्मीदवार का ही चयन होता है।
नासा में 1968 में एक इस्तीफे के बाद पहली बार कुलीन ने इस्तीफा दिया है।


Download Android App
Download iOS App



