जम्मू एवं कश्मीर : आतंकवादी हमले में 4 पुलिसकर्मी शहीद

Summary :

NULL

श्रीनगर : जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां जिले में बुधवार को एक आतंकवादी हमले में चार पुलिसकर्मी शहीद हो गए। पुलिस ने कहा कि आतंकवादियों ने शोपियां कस्बे से दो किमी दूर अरहामा गांव में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के रक्षक दल (एस्कॉर्ट) पर फायरिंग की। पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) एस.पी.पाणि ने कहा कि विस्तृत विवरण का इंतजार है। इलाके से आ रही रिपोर्ट में कहा गया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी रक्षक दल पार्टी के साथ नहीं थे जो वाहन को मरम्मत के लिए ले जा रहा था।

इसी दौरान हमला हुआ। रिपोर्ट के अनुसार, आतंकवादी शहीद पुलिसकर्मियों की तीन सर्विस राइफलों के साथ फरार हो गए। बता दें कि अनंतनाग सेक्‍टर के मुनवर्ड में सुबह आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी।  इस मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए थे।  इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है।  मुठभेड़ को देखते हुए जिले में मोबाइल और इंटरनेट सेवाओं को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।  सूत्रों के अनुसार आतंकवादी हिज़्बुल मुजाहिदीन के टॉप कमांडर हैं।

Desk Team