Priyanka Chopra की मां मधु चोपड़ा अपनी समधन संग झूमती आईं नजर , वीडियो वायरल

Summary :

हाल ही में बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा Priyanka Chopra ने अपने विदेशी बॉयफ्रेंड निक जोनास से आधिकारिक तौर पर सगाई कर ली है। वहीं अब मुंबई में पूरे

हाल ही में बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा Priyanka Chopra ने अपने विदेशी बॉयफ्रेंड निक जोनास से आधिकारिक तौर पर सगाई कर ली है। वहीं अब मुंबई में पूरे देसी स्टाइल में हुई सगाई फंक्शन की कुछ तस्वीरें समाने आई हैं। हॉलीवुड पॉप स्टार निक जोनास इस फंक्शन के लिए बिल्कुल देसी लुक में दिखाई दे रहे थे।

वहीं निक जोनास की मम्मी-पाप भी देसी अंदाज में नजर आए। लेकिन अब इस सगाई फंक्शन का एक इनसाइड वीडियो भी सामने आया है। जिसमें निक की मम्मी डेनिस जोनास सिर्फदेसी लुक ही नहीं बल्कि देसी अंदाज में डांस करती हुई भी नजर आई। और उन्हें नचाया उनकी होने वाली समधन मधु चोपड़ा ने।

सगाई के दो हफ्ते बाद हुआ वीडियो वायरल

बता दें कि Priyanka Chopra और निक जोनास की सगाई के तकरीबन दो हफ्ते बाद यह वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो में निक की मां डेनिस जोनास और प्रियंका की मां मधु चोपड़ा पंजाबी गाने पर डांस करते दिख रहे है। निक की मॉम डेनिस जोनास ने अपने इंस्टाग्राम पर Priyanka Chopra और निक की रोका सेरेमनी का ये वीडियो पोस्ट किया है।

https://www.instagram.com/p/BmsdWVEjdct/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

Priyanka Chopra की मां मधु पंजाबी धुन पर डांस करना शुरु करती है जिसके बाद मॉम डेनिस जोनास उनको देख डांस करने की कोशिश करती है। यह वीडियो खुद डेनिस जोनास ने अपने इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें वह प्रियंका चोपड़ा की मां के साथ डांस करने की कोशिश करती दिख रही हैं।

https://www.instagram.com/p/BnCzDC8lds-/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

इस वीडियो में डेनिस जोनास पंजाबी धुन पर नाचने की कोशिश करती दिख रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्‍होंने लिखा, ‘शुक्रिया मधु मेरे डांस के हुनर को झेलने के लिए। आई मिस यू..’ मधु चोपड़ा इस वीडियो में निक की मम्‍मी को पंजाबी में ‘मुंडे दी मां’ भी कहती दिख रही हैं।

https://www.instagram.com/p/Bm0gLWPjMbS/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

18 अगस्त यानि शनिवार को मुंबई में जुहू स्थित Priyanka Chopra के बंगले में निक और प्रियंका ने हिंदू रीति-रिवाज के साथ एक-दूसरे के साथ रोका कर अपनी सगाई को कंफर्म किया। उसके बाद शाम को प्रियंका और निक ने बॉलीवुड सितारों के लिए सगाई पार्टी भी रखी। वहीं यह कयास लगाएं जा रहे हैं कि दोनों की शादी अक्टूबर महीने तक हो सकती है।

Desk Team