PAK पर फिर गरजा US, कहा- पाक कई वर्षों से खेल रहा है दोहरा खेल

Summary :

NULL

पाकिस्‍तान पर अमेरिका की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर चर्चा का विषय बनी हुई है। आतंकवाद के मुद्दे पर कई अंतरराष्‍ट्रीय मंचों से पाकिस्‍तान को खरी-खरी सुनाने के बाद आखिरकार ट्रंप प्रशासन हरकत में आ ही गई और सालों से दी जाने वाली आर्थिक मदद पर रोक लगा दी।

आपको बता दे कि ऐसा लगता है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आतंकवाद का समर्थन करने के कारण पाकिस्तान को बख्शने के मूड में नहीं हैं। पहले अमेरिका ने पाकिस्तान को दी जाने वाली 255 मिलियन अमेरिकी डॉलर मदद पर रोक लगा दी, उसके बाद अब एक बार फिर उसे लताड़ लगाई है।

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत निक्की हेली का कहना है कि पाकिस्तान ने कई वर्षों तक अमेरिका के साथ दोहरा खेल खेला है लेकिन ट्रंप प्रशासन इसे बर्दाशत नहीं करेगा। निक्की ने अमेरिकी की ओर से पाकिस्तान को मिलने वाली 25 करोड़ 50 लाख डॉलर की सहायता राशि रोकने संबंधी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले का समर्थन किया है।

बता दें कि पाकिस्तान ने देश के खिलाफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तीखी टिप्पणी पर ‘‘गहरी निराशा’’ जतायी थी और कहा था कि आरोपों से दोनों देशों के बीच ‘‘विश्वास’’ को तगड़ा झटका लगा है।

आपको बता दे कि नए साल पर अपने पहले ट्वीट में ही अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने आतंकवाद के पनाहगाह बने हुए पाकिस्तान को जमकर खरी-खोटी सुनाई थी। ट्रंप ने ट्वीट किया था, ‘अमेरिका ने मूर्खतापूर्ण ढंग से बीते 15 सालों में पाकिस्तान को 33 अरब डॉलर की सहायता दी है, लेकिन बदले में हमें झूठ और छल के अलावा कुछ भी नहीं मिला। हमारे नेताओं को मूर्ख समझा गया। वे आतंकियों को सुरक्षित पनाहगाह देते रहे और हम अफगानिस्तान में खाक छानते रहे। अब और नहीं।’

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Desk Team