Nepal Bus Accident: नेपाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बस दुर्घटना में अब तक 27 की मौत

Summary :

Nepal Bus Accident: नेपाल के तनहुं जिले के आइना पहाड़ा में हुआ दर्दनाक हादसा। एक भारतीय टूरिस्ट बस हाईवे से करीब 150 मीटर नीचे मार्सयांगडी नदी में जा गिरी। बता दे, टूरिस्ट बस पोखरा के रिसॉर्ट के काठमांडू की ओर जा रही थी। हादसे में अब तक 27 लोगों की मौत हुई है। इस भीषण बस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक जताया है। वहीं नदी में फंसे लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बस में ड्राइवर और कंडक्टर समेत 43 लोग सवार थे। Saddened by the loss of lives due to a…

Nepal Bus Accident: नेपाल के तनहुं जिले के आइना पहाड़ा में हुआ दर्दनाक हादसा। एक भारतीय टूरिस्ट बस हाईवे से करीब 150 मीटर नीचे मार्सयांगडी नदी में जा गिरी। बता दे, टूरिस्ट बस पोखरा के रिसॉर्ट के काठमांडू की ओर जा रही थी। हादसे में अब तक 27 लोगों की मौत हुई है। इस भीषण बस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक जताया है। वहीं नदी में फंसे लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बस में ड्राइवर और कंडक्टर समेत 43 लोग सवार थे।

8 दिन के परमिट पर बस ने नेपाल में किया था प्रवेश

आपको बता दें कि बस ने 20 अगस्त को बेलहिया चेकपॉइंट से 8 दिन के रूट परमिट के साथ नेपाल में प्रवेश किया था। वे दो दिनों तक पोखरा के एक स्पोर्ट्स होटल में रुके और आज दोनों बसें काठमांडू के लिए रवाना हुई थीं। वहीं, दुर्घटना का शिकार होने वाली बस का नंबर – UP53 FT 7623 था।

परिजनों की मदद से की जा रही शवों की पहचान

दोनों बसों में 90 से अधिक पर्यटक सवार थे। एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद दूसरी बस में मौजूद रिश्‍तेदारों की मदद से शवों की पहचान की जा रही है। इस दुर्घटना के बाद भारतीय दूतावास के प्रतिनिधि भी घटनास्थल पर पहुंचे और शवों की पहचान और घायलों की मदद में जुटे हुए हैं।

गृह मंत्री ने करवाई विमान की व्यवस्था

सीएम एकनाथ शिंदे के कार्यालय ने बताया है कि 24 शवों को भारतीय वायुसेना के विमान से शनिवार को महाराष्ट्र लाया जाएगा। सीएम एकनाथ शिंदे के पास आपदा राहत और पुनर्वास विभाग का भी प्रभार है। घटना की सूचना मिलने के बाद उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली के अन्य अधिकारियों से संपर्क किया और शवों को वापस लाने के समन्वय के लिए एक नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया था। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हस्तक्षेप के कारण अब भारतीय वायु सेना के विमान की व्यवस्था की गई है।

24×7 इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर जारी

एंबेसी की ओर से जारी बयान में आगे कहा गया, “घायलों के उपचार और मृतकों के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत वापस लाने के लिए स्थानीय अधिकारियों और अस्पताल के कर्मचारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं। ये इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर पर 24×7 उपलब्ध है।
+977-9851107021
+977-9851316807
+977-9749833292

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें  FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Rahul Kumar Rawat