नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा शुक्रवार को यहां भाजपा कार्यालय आएंगे। भाजपा के विदेश मामलों के प्रमुख विजय चौथाईवाला ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में जुलाई, 2021 में पांचवीं बार शपथ लेने के बाद देउबा की यह पहली विदेश यात्रा है। वह भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर है।
चौथाईवाला ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के आमंत्रण पर नेपाल के प्रधानमंत्री भाजपा कार्यालय आ रहे हैं। पार्टी अध्यक्ष उनका स्वागत करेंगे।’’


Download Android App
Download iOS App



