मध्यप्रदेश के रीवा शहर के सर्किट हाउस में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोपी महंत के आज गुढ़ थाना क्षेत्र स्थित पुश्तैनी मकान को बुल्डोजर की गरज ने जमीदोंज कर दिया गया।
सीएम शिवराज ने रीवा से दिए थे कार्रवाई के निर्देश
आधिकारिक जानकारी के अनुसार नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी महंत सीताराम दास के गुना थाना क्षेत्र स्थित गुढ़वा गांव के पुश्तैनी पक्का बने मकान को प्रशासन में जेसीबी की मदद से जमींदोज कर दिया। इसके अलावा इस घटना के एक अन्य आरोपी विनोद पांडेय के नईगढ़ थाना क्षेत्र के अकौरी गांव में स्थित मकान को प्रशासन द्वारा जमींदोज कर दिया गया है। इस घटना को लेकर कल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रीवा में एक कार्यक्रम के दौरान नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
थाने से न्यायालय तक आरोपियों को पैदल लेकर चली पुलिस
इधर, दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार सीताराम दास और एक अन्य आरोपी विनोद पांडेय को पुलिस द्वारा दोपहर में न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस इन दोनों आरोपियों को थाने से न्यायालय तक पैदल लेकर आयी थी।


Download Android App
Download iOS App



