नेपाल सरकार ने यहां स्थित ऐतिहासिक सेतो मच्छिंद्रनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य भारत से मिली सहायता के जरिए रविवार को शुरू कर दिया।
भारत ने 2017 में हुए समझौते के तहत नेपाल में 28 धरोहर स्थलों के जीर्णोद्धार के लिए 580 करोड़ रुपये देने का वादा किया था।
मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए रविवार को हुए भूमि पूजन कार्यक्रम में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा भी शामिल हुए।
यह मंदिर 10 वीं सदी में बना था और अप्रैल 2015 में आए विनाशकारी भूकंप में बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था।


Download Android App
Download iOS App



