असम के कछार जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर रात का कर्फ्यू और निषेधाज्ञा लगाई गई है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में मंगलवार को यह जानकारी दी गई।
जिले में कानून व्यवस्था की समस्या पैदा करने के मकसद से उग्रवादी तत्वों की गतिविधियों और जिले के सीमावर्ती इलाकों से पशुओं एवं अन्य वस्तुओं को अनधिकृत रूप से लाने के मद्देनजर यह आदेश जारी किया गया।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह आदेश अगले दो महीने तक लागू रहेगा।


Download Android App
Download iOS App



