नीरव मोदी ने ब्रिटेन कोर्ट में जमानत के लिए 5वीं बार दिया आवेदन

Summary :

भारत में प्रत्यर्पण के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रहे भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी ने जमानत के लिए एक और याचिका दायर की है जिस पर लंदन का उच्च न्यायालय बृहस्पतिवार को सुनवाई करेगा।

भारत में प्रत्यर्पण के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रहे भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी ने जमानत के लिए एक और याचिका दायर की है जिस पर लंदन का उच्च न्यायालय बृहस्पतिवार को सुनवाई करेगा। 
नीरव मोदी भारत में धन शोधन और पंजाब नेशनल बैंक में दो अरब डॉलर से अधिक की धोखाधड़ी के मामले में वांछित है। 
नीरव दक्षिण-पश्चिम लंदन में वांड्सवर्थ जेल में बंद है। उसे पिछले वर्ष मार्च में गिरफ्तार किया गया था। 
उसने जमानत के लिए पांचवीं बार आवेदन किया है। 

Shera Rajput