उत्तर कोरिया ने पूर्वी जलक्षेत्र में दागी कई मिसाइलें: दक्षिण कोरिया

Summary :

उत्तर कोरिया ने बृहस्पतिवार को अपने पूर्वी जलक्षेत्र की ओर कई संदिग्ध बैलेस्टिक मिसाइल दागीं। दक्षिण कोरियाई सेना ने यह जानकारी दी। उत्तर कोरिया ने एक सैन्य टोही उपग्रह प्रक्षेपण में असफल होने के एक दिन बाद इस कार्रवाई को अंजाम दिया। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने कहा कि उत्तर कोरिया ने राजधानी प्योंगयांग के समीप एक इलाके से करीब 10 प्रक्षेपास्त्र दागे, जो कम दूरी की बैलेस्टिक मिसाइल जैसी प्रतीत होती हैं। उत्तर कोरिया ने पूर्वी जलक्षेत्र की ओर कई संदिग्ध बैलेस्टिक मिसाइल दागीं एक सैन्य टोही उपग्रह प्रक्षेपण में असफल एक दिन बाद कार्रवाई को…

उत्तर कोरिया ने बृहस्पतिवार को अपने पूर्वी जलक्षेत्र की ओर कई संदिग्ध बैलेस्टिक मिसाइल दागीं। दक्षिण कोरियाई सेना ने यह जानकारी दी। उत्तर कोरिया ने एक सैन्य टोही उपग्रह प्रक्षेपण में असफल होने के एक दिन बाद इस कार्रवाई को अंजाम दिया। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने कहा कि उत्तर कोरिया ने राजधानी प्योंगयांग के समीप एक इलाके से करीब 10 प्रक्षेपास्त्र दागे, जो कम दूरी की बैलेस्टिक मिसाइल जैसी प्रतीत होती हैं।

  • उत्तर कोरिया ने पूर्वी जलक्षेत्र की ओर कई संदिग्ध बैलेस्टिक मिसाइल दागीं
  • एक सैन्य टोही उपग्रह प्रक्षेपण में असफल एक दिन बाद कार्रवाई को अंजाम दिया

दक्षिण कोरियाई सेना ने निगरानी व सतर्कता बढ़ाई

सेना ने कहा कि इन संदिग्ध मिसाइलों ने उत्तर कोरिया के पूर्वी तट के जलक्षेत्र में गिरने से पहले करीब 350 किलोमीटर की दूरी तय की थी। अधिकारी ने कहा कि दक्षिण कोरियाई सेना ने निगरानी व सतर्कता बढ़ा दी है और अमेरिका व जापान के साथ हर जरूरी सूचना साझा की जा रही है। उत्तर कोरिया के इस कदम के मद्देनजर जापान तटरक्षक ने समुद्री परामर्श जारी किया है जहाजों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने संवाददाताओं से कहा कि ऐसा माना जा रहा है कि संदिग्ध मिसाइलें जापान के विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र के बाहर जलक्षेत्र में गिरी और किसी प्रकार के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है। उन्होंने कहा कि तोक्यो उत्तर कोरिया के इस कदम की कड़े शब्दों में निंदा करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News