North Korea : उत्तर कोरिया ने ICBM मिसाइल का किया परीक्षण, अमेरिका ने कठोर निंदा की

Summary :

उत्तर कोरिया ने हाल ही में एक नए इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) के दो सफलतापूर्वक परीक्षणों को अंजाम दिया।

उत्तर कोरिया विश्व का ताकतवर देश बनना चाहता है इसलिए वह समय-समय पर परमाणु परिक्षण करता रहता हैं। इन परमाणु परिक्षण करने से उत्तर कोरिया विश्व के लिए खतरा बनता जा रहा हैं। हाल ही में उत्तर कोरिया ने एक नई इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) के दो सफलतापूर्वक परीक्षणों को हरी झंडी दे दी हैं। इस मुद्दे पर अमेरिका ने औपचारिक तौर से कड़ी निंदा की हैं। हालांकि, अमेरिका उत्तर कोरिया की इस खतरनाक कूटनीति पर हमेशा चिंता व्यक्त की है। 
दो बैलिस्टिक मिसाइलों का किया गया सफल परिक्षण
जानकारी के मुताबिक, अमेरिकी प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा,‘‘काफी गहरी सोच समझ के बाद अमेरिकी सरकार ने निष्कर्ष निकाला है कि उत्तर कोरिया ने इस साल 26 फरवरी और 4 मार्च को दो बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया है, जिनमें एक अपेक्षाकृत नई अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम भी शामिल है।
मिसाइल परिक्षण एक गंभीर मुद्दा
 उत्तर कोरिया ऐसा बार-बार कर रहा है, जो एक गंभीर मुद्दा है।‘‘ अधिकारी ने कहा कि अमेरिका उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षणों की निंदा करता है और यह भी मानता है कि उनके द्वारा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन तरह के परीक्षणों से न केवल अनावश्यक रूप से तनाव बढ़ता है बल्कि शांति भंग होने का भी जोखिम बना रहता है

Desk Team