‘…….चाल में न फंसे विपक्ष’, PM मोदी के ‘2024’ वाले दावे पर प्रशांत किशोर की प्रतिक्रिया

Summary :

प्रधानममंत्री के दावे चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने विपक्ष को इस धारणा का हिस्सा न बनने की सलाह दी। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि भारत की असली लड़ाई के नतीजे साल 2024 में आएंगे।

उत्तर प्रदेश समेत 4 राज्यों में बीजेपी को मिली जीत पर प्रधानममंत्री नरेंद्र मोदी ने दावा किया कि ये नतीजे 2024 का रास्ता तय करेंगे। प्रधानममंत्री के इस दावे चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने विपक्ष को इस धारणा का हिस्सा न बनने की सलाह दी। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि भारत की असली लड़ाई के नतीजे साल 2024 में आएंगे।
प्रशांत किशोर ने नतीजों के एक दिन बाद ट्वीट करते हुए लिखा, “भारत की असली लड़ाई 2024 में लड़ी जाएगी और तभी इसके नतीजे आएंगे। राज्यों के विधानसभा चुनाव में नहीं। साहेब ये जानते हैं! इसलिए चुनावों के नतीजों के जरिए विपक्ष के खिलाफ एक मनोवैज्ञानिक धारणा बनाने की चाल चल रहे हैं। इस झूठ में न फंसे, न ही इस गलत धारणा का हिस्सा बनें।


बता दें कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में विधानसभा के लिए हुए चुनावों के नतीजे कल यानी 10 मार्च को जारी हुए। चुनावी नतीजों के साथ ही बीजेपी एक बार फिर चार राज्यों की सत्ता पर काबिज हुई। वहीं आम आदमी पार्टी को पंजाब में प्रचंड बहुमत मिला। 

बीजेपी की जीत पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इन चुनावों के नतीजों ने साल 2024 का खाका खींच दिया है। साल 2019 के चुनाव नतीजों के बाद कुछ जानकारों ने कहा था कि साल 2017 के नतीजों ने 2019 के नतीजे तय कर दिए। मैं मानता हूं इस बार वो कहेंगे कि साल 2022 के नतीजों ने 2024 के नतीजे तय कर दिए हैं।

Desk Team